Friday, February 27, 2015
dedicated to daughters
Posted by
Raghav
at
12:36 PM
0
comments
Labels: Hindi
Wednesday, February 18, 2015
Ganesh ji aarati - Shendur laal chaadaayo
दोंदिल लाल बिराजे सुत गौरीहर को
हाथ लिए गुण लड्डू साई सुरवर को
महिमा कहे न जाए लागत हूँ पद को
जय देव जय देव
जय देव जय देव
जय जय जी गणराज विद्यासुखदाता
धन्य तुम्हारोदर्शन मेरा मन रमता
जय देव जय देव
जय देव जय देव
सम्पति संतति सबही भरपूर पावे
ऐसे तुम महाराज मुझको अति भावे
गोसावीनंदन निशिदिन गुण गावे
जय देव जय देव
जय देव जय देव
जय जय जी गणराज विद्यासुखदाता
धन्य तुम्हारोदर्शन मेरा मन रमता
जय देव जय देव
जय देव जय देव
प्रेम आलिङ्गिन आनंदन पूजिन भावें ओवाळीं म्हाने नमा । ।
त्वमेव माता पिता त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव ।
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देव देव । ।
काएं वाच मनसेंद्रियैर्वा बुद्ध्यात्मना वा प्रकृतिस्वभावा ।
करोमि यद्यत् सकलं पारसमई नारायणायेति समर्पयामि । ।
अच्युतम केशवं रामनारायणं कृष्ण दामोदरं वासुदेवं हरि ।
Sunday, March 16, 2014
shuklaam vardhanam vishnu
I had to prepare my son for his shloka competition, but it was so hard to find it..
Finally, I managed to find the right sanskrit lyrics, hopefully, they are correct.
शुक्लां वर्धनम् विष्णुं शशिवर्णं चतुर्भुजं ।
प्रसन्नवदनम् ध्यायेत् सर्वविघ्नोपशान्तये ॥
in roman,
Shuklaam Vardhanam Vishnum Shashivarnam chaturbhujam
prasannavadanam dhyaayet sarvavighnopashaantaye
Hope it helps
Thursday, September 2, 2010
आरती कुंजबिहारी की... Aarti Kunj Bihari Ki...
श्री कुंजबिहारी जी की आरती
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला ।
श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला ।
गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली ।
लटन में ठाढ़े बनमाली;
भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चंद्र सी झलक;
ललित छवि श्यामा प्यारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की...
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…
कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं ।
गगन सों सुमन रासि बरसै;
बजे मिरदंग, ग्वालिन संग;
अतुल रति गोप कुमारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की...
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…
जहां ते प्रकट भई गंगा, कलुष कलि हारिणि श्रीगंगा ।
स्मरन ते होत मोह भंगा;
बसी सिव सीस, जटा के बीच, हरै अघ कीच;
चरन छवि श्रीबनवारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की...
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…
चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू
चहूँ दिसि गोपि ग्वाल धेनू;
हंसत मृदु मंद,चांदनी चंद, कटत भव फंद;
टेर सुन दीन भिखारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की...
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…
Posted by
Raghav
at
10:37 PM
21
comments
Monday, May 31, 2010
An interesting essat on flyovers [in Indian context]
Forwarded by a friend, couldnt help but sharing -
निम्नलिखित लेख उस छात्र की कॉपी से लिया गया है, जिसे निबंध लेखन
प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार मिला है। निबध का विषय था - फ्लाईओवर।
फ्लाईओवर का जीवन में बहुत महत्व है, खास तौर पर इंजीनियरों और ठेकेदारों
के जीवन में तो घणा ही महत्व है। एक फ्लाईओवर से न जाने कितनी कोठियां
निकल आती हैं। पश्चिम जगत के इंजीनियर भले ही इसे न समझें कि भारत में यह
कमाल होता है कि पुल से कोठियां निकल आती हैं और फ्लाईओवर से फार्महाउस।
खैर, फ्लाईओवर से हमें जीवन के कई पाठ मिलते हैं, जैसे बंदा कई बार
घुमावदार फ्लाईओवर पर चले, तो पता चलता है कि जहां से शुरुआत की थी, वहीं
पर पहुंच गए हैं। उदाहरण के लिए ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
के पास के फ्लाईओवर में बंदा कई बार जहां से शुरू करे, वहीं पहुंच जाता
है। वैसे, यह लाइफ का सत्य है, कई बार बरसों चलते -चलते यह पता चलता है
कि कहीं पहुंचे ही नहीं।
फ्लाईओवर जब नए-नए बनते हैं, तो एकाध महीने ट्रैफिक स्मूद रहता है, फिर
वही हाल हो लेता है। जैसे आश्रम में अब फ्लाईओवर पर जाम लगता है, यानी अब
फ्लाईओवर पर फ्लाईओवर की जरूरत है। फिर उस फ्लाईओवर के फ्लाईओवर के
फ्लाईओवर पर भी फ्लाईओवर चाहिए होगा। हो सकता है कि कुछ समय बाद फ्लाईओवर
अथॉरिटी ऑफ इंडिया ही बन जाए। इसमें कुछ और अफसरों की पोस्टिंग का जुगाड़
हो जाएगा। तब हम कह सकेंगे कि फ्लाईओवरों का अफसरों के जीवन में भी घणा
महत्व है।
दिल्ली में इन दिनों फ्लाईओवरों की धूम है। इधर से फ्लाईओवर, उधर से
फ्लाईओवर। फ्लाईओवर बनने के चक्कर में विकट जाम हो रहे हैं। दिल्ली
गाजियाबाद अप्सरा बॉर्डर के जाम में फंसकर धैर्य और संयम जैसे गुणों का
विकास हो जाता है, ऑटोमैटिक। व्यग्र और उग्र लोगों का एक ट्रीटमेंट यह है
कि उन्हें अप्सरा बॉर्डर के जाम में छोड़ दिया जाए।
फ्लाईओवर बनने से पहले जाम फ्लाईओवर के नीचे लगते हैं, फिर फ्लाईओवर बनने
के बाद जाम ऊपर लगने शुरू हो जाते हैं। इससे हमें भौतिकी के उस नियम का
पता चलता है कि कहीं कुछ नहीं बदलता, फ्लाईओवर का उद्देश्य इतना भर रहता
है कि वह जाम को नीचे से ऊपर की ओर ले आता है, ताकि नीचे वाले जाम के लिए
रास्ता प्रशस्त किया जा सके।
फ्लाईओवरों का भविष्य उज्जवल है। कुछ समय बाद यह सीन होगा कि जैसे डबल
डेकर बस होती है, वैसे डबल डेकर फ्लाईओवर भी होंगे। डबल ही क्यों,
ट्रिपल, फाइव डेकर फ्लाईओवर भी हो सकते हैं। दिल्ली वाले तब अपना एड्रेस
यूं बताएंगे - आश्रम के पांचवें लेवल के फ्लाईओवर के ठीक सामने जो फ्लैट
पड़ता है, वो मेरा है। कभी जाम में फंस जाएं, तो कॉल कर देना, डोरी में
टांग कर चाय लटका दूंगा। संवाद कुछ इस तरह के होंगे - अबे कहां रहता है
आजकल रोज अपने फ्लैट से पांचवें लेवल का जाम देखता हूं, तेरी कार नहीं
दिखती। सामने वाला बताएगा - आजकल मैं चौथे लेवल के फ्लाईओवर में फंसता
हूं। अबे पांचवें लेवल के जाम में फंसा कर, वहां हवा अच्छी लगती है। अबे,
ले मैं तेरे ऊपर ही था, पांचवें वाले लेवल पर और तू चौथे लेवल पर, कॉल कर
देता, तो झांककर बात कर लेता। आने वाले टाइम में दिल्ली वाले अपने
मेहमानों को फाइव डेकर जाम दिखाने लाएंगे।
Posted by
Raghav
at
8:53 AM
1 comments
Friday, December 12, 2008
काँच की बरनी और दो कप चाय - एक बोध कथा
काँच की बरनी और दो कप चाय - एक बोध कथा
जीवन में जब सब कुछ एक साथ और जल्दी-जल्दी करने की इच्छा होती है, सब कुछ तेजी से पा लेने की इच्छा होती है , और हमें लगने लगता है कि दिन के चौबीस घंटे भी कम पड़ते हैं, उस समय ये बोध कथा , "काँच की बरनी और दो कप चाय" हमें याद आती है ।
दर्शनशास्त्र के एक प्रोफ़ेसर कक्षा में आये और उन्होंने छात्रों से कहा कि वे आज जीवन का एक महत्वपूर्ण पाठ पढाने वाले हैं...उन्होंने अपने साथ लाई एक काँच की बडी़ बरनी (जार) टेबल पर रखा और उसमें टेबल टेनिस की गेंदें डालने लगे और तब तक डालते रहे जब तक कि उसमें एक भी गेंद समाने की जगह नहीं बची... उन्होंने छात्रों से पूछा - क्या बरनी पूरी भर गई ? हाँ... आवाज आई...फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने छोटे-छोटे कंकर उसमें भरने शुरु किये, धीरे-धीरे बरनी को हिलाया तो काफ़ी सारे कंकर उसमें जहाँ जगह खाली थी , समा गये, फ़िर से प्??ोफ़ेसर साहब ने पूछा, क्या अब बरनी भर गई है, छात्रों ने एक बार फ़िर हाँ.. कहा अब प्रोफ़ेसर साहब ने रेत की थैली से हौले-हौले उस बरनी में रेत डालना शुरु किया, वह रेत भी उस जार में जहाँ संभव था बैठ गई, अब छात्र अपनी नादानी पर हँसे... फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा, क्यों अब तो यह बरनी पूरी भर गई ना ? हाँ.. अब तो पूरी भर गई है.. सभी ने एक स्वर में कहा..सर ने टेबल के नीचे से चाय के दो कप निकालकर उसमें की चाय जार में डाली, चाय भी रेत के बीच में स्थित थोडी़ सी जगह में सोख ली गई...प्रोफ़ेसर साहब ने गंभीर आवाज में समझाना शुरु किया - इस काँच की बरनी को तुम लोग अपना जीवन समझो.... टेबल टेनिस की गेंदें सबसे महत्वपूर्ण भाग अर्थात भगवान, परिवार, बच्चे, मित्र, स्वास्थ्य और शौक हैं, छोटे कंकर मतलब तुम्हारी नौकरी, कार, बडा़ मकान आदि हैं, और रेत का मतलब और भी छोटी-छोटी बेकार सी बातें, मनमुटाव, झगडे़ है..अब यदि तुमने काँच की बरनी में सबसे पहले रेत भरी होती तो टेबल टेनिस की गेंदों और कंकरों के लिये जगह ही नहीं बचती, या कंकर भर दिये होते तो गेंदें नहीं भर पाते, रेत जरूर आ सकती थी...ठीक यही बात जीवन पर लागू होती है...यदि तुम छोटी-छोटी बातों के पीछे पडे़ रहोगे और अपनी ऊर्जा उसमें नष्ट करोगे तो तुम्हारे पास मुख्य बातों के लिये अधिक समय नहीं रहेगा... मन के सुख के लिये क्या जरूरी ह? ये तुम्हें तय करना है । अपने बच्चों के साथ खेलो, बगीचे में पानी डालो , सुबह पत्नी के साथ घूमने निकल जाओ, घर के बेकार सामान को बाहर निकाल फ़ेंको, मेडिकल चेक- अप करवाओ..टेबल टेनिस गेंदों की फ़िक्र पहले करो, वही महत्वपूर्ण है... पहले तय करो कि क्या जरूरी है... बाकी सब तो रेत है..छात्र बडे़ ध्यान से सुन रहे थे... अचानक एक ने पूछा, सर लेकिन आपने यह नहीं बताया कि "चाय के दो कप" क्या हैं ?प्रोफ़ेसर मुस्कुराये, बोले.. मैं सोच ही रहा था कि अभी तक ये सवाल किसी ने क्यों नहीं किया... इसका उत्तर यह है कि, जीवन हमें कितना ही परिपूर्ण और संतुष्ट लगे, लेकिन अपने खास मित्र के साथ दो कप चाय पीने की जगह हमेशा होनी चाहिये ।
अपने खास मित्रों और निकट के व्यक्तियों को यह विचार तत्काल बाँट दो..मैंने अभी-अभी यही किया है.. :)
Monday, March 24, 2008
Radika gori se.. lyrics
राधिका गोरी से, बृज की छोरी से,
मैया करा दै मेरो ब्याह,
उमर तेरी छोटी रे, नज़र तेरी खोटी रे
कैसे करायदऊँ तेरो ब्याह ।
राधिका गोरी से, बृज की छोरी से,
मैया करा दै मेरो ब्याह,
जो न ब्याह कराये,
तेरी गैया नाहि चराऊँ,
आज के बाद मेरी मैया,
तेरी दहली पर नाय आऊँ,
राधिका गोरी से, बृज की छोरी से,
मैया करा दै मेरो ब्याह,
चंदन की चौकी पै
मैया तोहे बैठाऊं
अपनी राधा से में
चरण तेरे दबवाऊँ
और, भोजन में बनवाऊगो
छप्पन प्रकार के । ।
राधिका गोरी से, बृज की छोरी से,
मैया करा दै मेरो ब्याह,
उमर तेरी छोटी रे, नज़र तेरी खोटी रे
कैसे करायदऊँ तेरो ब्याह ।
छोटी सी दुल्हनिया
जब अंगना में डोलेगी
तेरे सामने मैया
वो घूंघट ना खोलेगी
दाऊ से जा कहो, जा कहो
बैठेंगे द्वार
राधिका गोरी से....
राधिका गोरी से, बृज की छोरी से,
मैया करा दै मेरो ब्याह,
उमर तेरी छोटी रे, नज़र तेरी खोटी रे
कैसे करायदऊँ तेरो ब्याह ।
सुन बातें कान्हा की,
मैया बैठी मुसकाये
लेके बलाइयां मैया,
हिवडे से अपने मैया
नज़र कहीं लग जाए ना, लग जाए ना
राधिका गोरी से, बृज की छोरी से,
मैया करा दै मेरो ब्याह,
उमर तेरी छोटी रे, नज़र तेरी खोटी रे
कैसे करायदऊँ तेरो ब्याह ।
राधिका गोरी से,
बृज की छोरी से
कान्हा करायदऊँ तेरो ब्याह ।
Posted by
Raghav
at
2:44 PM
1 comments
Sunday, March 16, 2008
यशोमति मैया से बोले नंदलाला...
मेरे सबसे पसंदीदा गीतों मैं से एक -
यशोमति मैया से बोले नंदलाला,
राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला
राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला
बोली मुस्काती मैया,
ललन को बताया,
कारी अंधियारी आधी रात में तू आया ।
लाडला कन्हैया मेरा,
लाडला कन्हैया मेरा,
काली कमली वाला,
इसीलिए काला
यशोमती मैया से बोले नंदलाला,
राधा क्यों गोरी, में क्यों काला,
राधा क्यों गोरी, में क्यों काला।
बोली मुस्काती मैया, सुन मेरे प्यारे,
बोली मुस्काती मैया, सुन मेरे प्यारे,
गोरी गोरी राधिका के, नैन कजरारे
काले नैनों वाली ने हो..
ऐसा जादू डाला,
इसीलिये काला
यशोमति मैया से बोले नंदलाला,
राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला,
राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला ।
इतने में राधा प्यारी आयी इठलाती,
मैंने ना जादू डाला बोली बलखाती,
मैया कन्हैया तेरा हो…
मैया कन्हैया तेरा जग से निराला
इसीलिए काला
यशोमती मैया से बोले नंदलाला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला
Posted by
Raghav
at
7:37 PM
0
comments
Tuesday, February 26, 2008
When I miss India
Yesterday evening when I was returning home from office, a lady boarded the bus. She looked very much similar to a south Indian native.
I knew by instinct that she was a Sri Lankan, thats because there are a lot more Sri Lankan people living in Switzerland than South Indians. However, I couldnt deny myself the possibility that she could very well be an Indian. Somewhere I wanted her to be an Indian, and then there was this urge to go upto her and speak to her. About where she is from, what does she do here, how long is she living here and all that.. kind of small talk..
There are times when living overseas you feel like getting back in touch with homeland. The people, the culture, the food, the mindset, local issues, scenarios.. things like that. And when you come across someone strange, where there is a possibility that he/she is from your homeland, the urge goes higher.
Another exponent for me are few hindi songs. Whenever I happen to listen certain hindi film songs, I feel very homesick... Take for example, "ऐसा देस है मेरा" from Veer Zara. Few more in the same genre would be...
- ये जो देस है तेरा, स्वदेस है तेरा... फ़िल्म स्वदेस
- घर कब आओगे - फ़िल्म बॉर्डर
- चिट्ठी आयी है - फ़िल्म नाम
I hope I am depicting the emotions correctly.
Posted by
Raghav
at
9:48 PM
0
comments
Labels: Comptemporary, Hindi, India, Movies
Tuesday, February 19, 2008
बाल कृष्ण की आरती
आरती बाल कृष्ण की कीजे, अपनौ जनम सफल कर लीजे ,
आरती बाल कृष्ण की कीजे, अपनौ जनम सफल कर लीजे ।
श्री यशुदा कौ परम दुलारो, बाबा की अँखियाँ कौ तारौ ,
गोपिन के प्राणन कौ प्यारौ, इन पै प्राण निछावर कीजे ।
आरती बाल कृष्ण की कीजे, अपनौ जनम सफल कर लीजे ।
बलदाऊ कौ छोटो भैया, कनुआ कह कह बोलत मैया ,
परम मुदित मन लेत बलिया, यह छवि नैनं में भर लीजे ।
आरती बाल कृष्ण की कीजे, अपनौ जनम सफल कर लीजे ।
श्री राधावर सुघर कन्हैया, बृज जन कौ नवनीत खिवैया ,
देखत ही मन लेत चुरैया, अपनौ सर्वस इन को दीजे ।
आरती बाल कृष्ण की कीजे, अपनौ जनम सफल कर लीजे ।
तोतर बोलत मधुर सुहावे, सखन मध्य खेलत सुख पावे ,
सोई सुकृति जो इनको ध्यावे , अब इनकू अपनौ कर लीजे ।
आरती बाल कृष्ण की कीजे, अपनौ जनम सफल कर लीजे ।
आरती बाल कृष्ण की कीजे, अपनौ जनम सफल कर लीजे ।
Posted by
Raghav
at
1:50 AM
1 comments
Tuesday, February 12, 2008
महाराष्ट्र के हालत
यह महाराष्ट्र में क्या हो रहा है ? क्या किसी को दिख नहीं रहा कि कुछ नेतागण अपने किन्ही स्वार्थों के कारण सीधे-साधे नागरिकों में मनमुटाव पैदा कर रहे हैं।
इन श्रीमान नेताजी की बातों से पहले तो लोगों में कोई मन मुटाव नहीं था। इन श्रीमान ने कुछ अच्छा बुरा कहा और लोगों में मनमुटाव पैदा हो गया। बहुत बार ऐसा लगता है के हमारे नागरिकों में इतनी समझ तो होनी चाहिए कि इन नेताओं कि बातों का तत्त्व निकाल कर सोचें। बहुत बार ऐसे ख़याल भी आते हैं कि हमारे नेताओं को भी बुद्धिमानी दिखानी चाहिए और सोच समझ कर बयान बाजी करनी चाहिए।
सोच कर देखें...
Posted by
Raghav
at
11:59 PM
0
comments
Labels: Comptemporary, Hindi, India
Friday, February 8, 2008
हिन्दी में पहली ब्लोग एंट्री
पहली बार में हिन्दी में ब्लोग पर कुछ पोस्ट कर रहा हूँ । बहुत अच्छी फीलिंग हो रही है। मेरी भाषा को इतना सम्मान मिल रहा है, मेरे लिए यही बहुत बड़ी बात है।
मैंने हमेशा से यह महसूस किया है कि हिन्दी को बड़ी भाषाओं कि तरह कंप्यूटर क्षेत्र में सम्मान नहीं मिलता, काफी हद तक इसलिए कि इसकी लिपि (script) बिल्कुल अलग है, बाकी पश्चिमी भाषाओं की अपेक्षा।
मैंने पहली बार हिन्दी भाषा में कोई कंप्यूटर ऍप्लिकेशन देखा था, Ubuntu, Unix जैसा दिखने वाला operating system. फिर उसके बाद काफी कुछ और आया है बाज़ार में।
लेकिन आज गूगल पर हिन्दी में ब्लोग करने कि क्षमता को देख कर मैं बहुत ज्यादा खुश हूँ।
धन्यवाद गूगल।
राघव
Posted by
Raghav
at
11:33 AM
0
comments
Labels: Hindi, Switzerland
